घर्षण वैद्युतिकी की खोज ग्रीक देश के मिलेटस के निवासी थेल्स द्वारा लगभग 600 ई० पूर्व की गई थी। थेल्स ने देखा कि जब अम्बर (Amber)


को ऊन से रगड़ा जाता है तो उसमें हल्की वस्तुओं, जैसे- कागज के टुकड़ों, तिनकों, धूल के कणों, पंखों आदि को अपनी ओर आकर्षित करने का गुण उत्पन्न हो जाता है।


1600 ई० में इंग्लैण्ड की रानी एलिजाबेथ के चिकित्सक प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर गिलबर्ट (Dr. Gilbert) ने अनेक प्रयोग करके पता लगाया कि अम्बर के अतिरिक्त भी कई अन्य ऐसे पदार्थ (जैसे- शीशा, चमड़ा, ऐबोनाइट, लाख, गन्धक आदि) हैं, जब उन्हें दूसरे उपयुक्त पदार्थों के साथ रगड़ा जाता है तब वे भी अम्बर की तरह हल्के पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित करने लगते हैं। 1646 ई० में सर थॉमस ब्राउन ने इस कारण को, जिससे घर्षण वस्तुओं में दूसरी वस्तुओं को आकर्षित करने का गुण उत्पन्न होता है, 'वैद्युत' नाम दिया। अम्बर को ग्रीक भाषा में इलेक्ट्रॉन (electron) कहते हैं, अतः वह ऊर्जा जिसके कारण अम्बर तथा अन्य पदार्थों में हल्की वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करने का गुण उत्पन्न होता है, वैद्युतिकी (electricity) कहलाती है। इस गुण को प्राप्त कर लेने पर वस्तुएँ वैद्युतमय (electrified) अथवा आवेशित (charged) कहलाती हैं। इस प्रकार की वैद्युतिकी वस्तुओं को परस्पर रगड़ने से उत्पन्न होती है, अत: इसे घर्षण वैद्युतिकी (frictional electricity) कहते हैं। यह वैद्युतिकी वस्तुओं पर स्थिर रहती है (अर्थात् गति नहीं करती है.) अतः इसे स्थिर वैद्युतिकी (static electricity) भी कहते हैं।

भौतिकी विज्ञान की वह शाखा जिसमें हम ऐसी वस्तुओं का अध्ययन करते हैं जिन पर आवेश स्थिर रहता है, स्थिर वैद्युत विज्ञान या (i) धन-आवेश स्थिर वैद्युतिकी (electrostatics) कहलाती है।




Frictional electricity was discovered by Thales, a resident of Miletus, Greece, around 600 BC. Thales observed that when amber




When a substance is rubbed with wool, it develops the property of attracting light objects like pieces of paper, straws, dust particles, feathers, etc.




In 1600 AD, the famous scientist Dr. Gilbert, the physician of Queen Elizabeth of England, found out that apart from amber, there are many other substances (such as glass, leather, ebonite, lac, sulphur, etc.) When they are rubbed with other suitable substances, then they also start attracting light substances like amber. In 1646, Sir Thomas Browne gave the name 'electricity' to this reason, due to which friction objects have the property of attracting other objects. Amber is called electron in Greek language, hence the energy due to which the property of attracting light objects in amber and other substances is generated, is called electricity. On acquiring this property, the objects are said to be electrified or charged. This type of electricity arises from rubbing objects together, hence it is called frictional electricity. This electricity remains constant on objects (i.e. it does not move). Hence it is also called static electricity.


The branch of physics in which we study objects on which charge remains constant is called electrostatics or (i) positive-charge electrostatics.