👉ठोस अवस्था :- पदार्थ की वह अवस्था जिसमें पदार्थ के कण गति करने में असमर्थ होते है हालांकि यह कण अपने अक्ष पर कम्पन कर सकते है ठोस अवस्था कहलाती है
ठोस के प्रकार
ठोस निम्न दो प्रकार के होते हैं-
👉क्रिस्टलीय ठोस :-
वे ठोस जिनमे उपस्थित कण एक निश्चित ज्यामितीय व्यवस्था में व्यवस्थित होते हैं उन्हें क्रिस्टलीय ठोस कहा जाता है। इनके गलनांक निश्चित और उच्च होते हैं। इन्हें गर्म करने पर इनकी ज्यामितीय व्यवस्था भंग हो जाती है लेकिन ठण्डा करने पर यह अपनी ज्यामितीय व्यवस्था को पुन: प्राप्त कर लेते हैं। इस प्रकार के ठोसों की सतह समतल होती है तथा फलकों के बीच एक निश्चित कोण होता है। इन्हें काट्ने पर यह नियमित काठ प्रकट करते हैं। क्रिस्टलीय ठोस को ही वास्तविक ठोस माना जाता है। क्रिस्टलीय ठोस विषम दैशिक प्रकृति के होते है। अत: इनके भौतिक गुणों का मान भिन्न-भिन्न दिशाओं मे भिन्न-भिन्न होता है।
👉अक्रिस्टलीय ठोस:-
वे ठोस जिनमें उपस्थित कणों की कोई निश्चित व्यवस्था नहीं होती है। इन्हें अक्रिस्टलीय ठोस कहते है। इनके गलनाक अधिक नहीं होते है इन्हें काटने ने पर यह नियमित काठ प्रदर्शित नही करते है। यह समदैशिक प्रकृति के होते है इन्हें अतिशीतित द्रव कहा जाता है इसकी संरचना द्रवो के समान होती है यही कारण है कि विभिन्न अक्रिस्टलीय ठोस कुछ सीमा तक द्रव के समान बह सकते है जैसे पुरानी इमारतों की खिड़कियो के काँच ऊपर की ओर पतले और नीचे की ओर मोटे हो जाते हैं क्योकिं गुरुत्व के कारण धीरे-धीरे नीचे बहने लगता है।
👉Solid State:- That state of matter in which the particles of matter are unable to move though they can vibrate about their axis is called solid state.
Type of concrete
There are two types of solids-
👉 Crystalline solid :-
Those solids in which the particles are arranged in a definite geometrical arrangement are called crystalline solids. Their melting points are fixed and high. On heating them, their geometrical arrangement is disturbed but on cooling they regain their geometrical arrangement. The surface of such solids is flat and there is a definite angle between the faces. On cutting them, they reveal regular wood. Crystalline solids are considered to be true solids. Crystalline solids are heterogeneous in nature. Therefore, the value of their physical properties varies in different directions.
👉 Amorphous solid: -
Those solids in which there is no definite arrangement of particles present. These are called amorphous solids. Their melting points are not high, cutting them but they do not show regular wood. It is isotropic in nature, these are called supercooled liquids, its structure is similar to liquids, that is why various amorphous solids can flow like liquids to some extent, like the windows of old buildings, which are thin at the top and down at the top. It becomes thick because due to gravity it slowly starts flowing down.

0 Comments